दीपमाला गोयल को ब्राह्मण समाज और व्यापारियों ने दिया पूर्ण समर्थन
बदायूं। आज जनपद में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा एवं सर्व ब्राह्मण महासभा ने बदायूं नगर पालिका परिषद से चेयरमैन पद प्रत्याशी दीपमाला गोयल को पूर्ण समर्थन देकर तन-मन जीत दिलाने का आशीर्वाद दिया।

इस दौरान गंगा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री राहुल चौबे, ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडे, राम बहादुर पांडे, मंडल महामंत्री अजय मिश्रा, जिला अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज, ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा एवं राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के जिलाध्यक्ष विपिन शर्मा, अरविंद शर्मा, गोविंद शर्मा, शैलेश पाठक, अमन मयंक शर्मा, सुभाष शर्मा, प्रदीप दुबे समेत तमाम लोग मौजूद रहे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के आव्हान पर नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता,भाजपा नेता अशोक भारती के मौजूदगी में सैकड़ों प्रतिष्ठित व्यापारी समाज ने भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल के समर्थन में बृहद सभा करके उनके पक्ष में मतदान करने के लिए समर्थन पत्र सौंपा
प्रदेश युवा अध्यक्ष/जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि व्यापारी समाज का हित भाजपा में ही सुरक्षित है राष्ट्रहित और राष्ट्रनिर्माण के लिए समस्त व्यापारी समाज पूर्ण रूप से संकल्पित होकर अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल को दे रहा है जिला महामंत्री संजीव आहुजा ने सबसे अपील करते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए बेहतर व्यवस्था के लिए भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल के पक्ष में मतदान कर उन्हे ज्यादा से ज्यादा वोटो से विजय बनाए इस अवसर पर विकास आहुजा, नीटू सरदार,मनमोहन भसीन, सुरेंद्र नानक,कपिल कालरा,श्याम सोनी,दीपक गुप्ता, लवकेश गुप्ता,शिवकुमार भसीन, मुनेंद्र सिंह एडवोकेट,राजेश गुप्ता,संजय रस्तोगी, अवधेश रघुवंशी,सोनू वर्मा, अमित वैश्य,नरेश शखधार,सर्वेश गुप्ता,ममता वर्मा,मोनिका रस्तोगी,विजेता शर्मा, निधि रस्तोगी, ऋषभ नारंग, अनूप गुप्ता,राजू कालरा, विनय गुप्ता,राजेश कुमार, राजू आहुजा ,कुलदीप वैश्य, सुनील गुप्ता, राकेश गुलाटी,पिंटू बत्रा,राजू बत्रा,सौरभ गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे













































































