उझानी। नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद की भाजपा प्रत्याशी पूनम अग्रवाल के समर्थन में पैदल मार्च किया गया ।रोड शो की शुरुआत केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा जी तथा पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कार्यालय से प्रत्याशी पूनम अग्रवाल के साथ भा जा पा का ध्वज लहरा कर प्रारंभ किया । इस रोड शो में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य जी शैलेश पाठक पंडित किशन चंद्र शर्मा शंकर गुप्ता रानी सिंह पुंडीर रेनू सिंह नताशा अग्रवाल नीलांशु अग्रवाल करुणा सिंह नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल चुनाव प्रभारी उझानी राहुल शंख धार एवं भा जा पा नगर कमेटी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे रोड शो में मुस्लिम समुदाय ने बिल्सी रोड पर भाजपा प्रत्याशी सहित केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा जी एवं पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल जी का फूल माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा नगर में स्टेशन रोड कछला रोड बाजार कला बिल्सी रोड बदायूं रोड मुख्य बाजार स्टेशन रोड पंजाबी कॉलोनी में नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। अरुण अग्रवाल विवेक राष्ट्रवादी गोपी बल्लभ शर्मा उदय सिंगल हिमांशु भारद्वाज पवन संजीव माथुर हाजी रिजवान अली जहीर अहमद शमशुल पहलवान साहेआलम सहित तमाम मुस्लिम वर्ग ने उत्साह से भाग लेकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया रोड शो समाप्ति पर बीएल वर्मा जी तथा पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए 11 तारीख को कमल पर मोहर लगाकर पूनम अग्रवाल को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया