बदायूंl दातागंज नगर पालिका परिषद का चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुँच गया l नगर में स्थित मंगल बाजार प्रांगण में आयोजित निर्दलीय प्रत्याशी की एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह ने अपने सहयोगी आतिफ खान के साथ को कांग्रेस का समर्थन देने का ऐलान किया l इस दौरान उपस्थित कांग्रेस के सैकड़ों समर्थकों ने इस निर्णय पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए जमकर नारेबाजी की l कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह ने कहा कि दातागंज में हमने सत्यशेखर को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया था लेकिन भाजपा के लोगों ने उसे डरा धमकाकर अपने पक्ष में बैठाल लिया है क्योंकि उनकी पत्नी शिक्षिका हैं।जिस कारण कांग्रेस ने उन्हें निष्काषित कर दिया है l कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को बिना शर्त समर्थन देती है l