उझानी का विकास रजनीश गुप्ता के साथ : सलीम शेरवानी
उझानी। नगर पालिका चेयरमैन पद के सपा समर्थित प्रत्याशी रजनीश गुप्ता के आवास पर विशाल जनसभा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी और पूर्व बिल्सी विधायक आर के शर्मा ने रजनीश गुप्ता को वोट देने की अपील की। उनका फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया । वहीं उनकी जनसभा को सुनने वालों का जनसैलाब उमड पड़ा । वहीं सपा नेताओं व जनप्रतिनिधयों ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि यह कोई छोटा चुनाव नहीं है बल्कि यह ऐसा चुनाव है जो हमारे देश का इतिहास बदल सकता है। उन्होंने कहा कि नफरत हमें मिटानी है और मुहब्बत हमें बढ़ानी है । उन्होंने कहा कि नफरत से मुल्क भी तबाह होता है और हम भी तबाह होते हैं । इसलिए हमें आपस में मुहब्बत बढ़ानी है और नफरत खत्म करनी है। उन्होंने कहा कि आप लोग आने वाली 11 तारीख का एक दिन रजनीश गुप्ता के नाम कर दीजिये और इनसे पाँच साल खिदमत लीजिए । उन्होंने कहा कि हम देश से मुहब्बत करेंगे तो हमारा देश मजबूत होगा वर्ना हमारा देश कमजोर हो जाएगा । उन्होंने कहा कि मैं 5 बार सांसद, विदेश मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री रह चुका हूँ। उन्होंने कहा जब हमारे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विदेश जाते थे तो हर देश का राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कहता था कि हम आपके साथ तस्वीर खिचवा लें यह इज्जत थी और आज जब हमारे प्रधानमंत्री जाते हैं तो वह लोगों से कहते हैं कि हम आपके साथ तस्वीर खिंचवा लें अब यह फर्क हो गया । उन्होंने कहा कि आने वाली 11 तारीख को रजनीश गुप्ता के चुनाव चिन्ह रिक्शा पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं । पूर्व बिल्सी विधायक आर०के० शर्मा ने कहा कि उझानी नगर पालिका में अगर कोई प्रत्याशी चुनाव जीत सकता है तो वह सिर्फ सपा का प्रत्याशी जीत सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आपको ऐसा प्रत्याशी दिया है जो शुरु से सपा के साथ हैं । उन्होंने कहा कि आने वाली 11 तारीख को भारी मतों से रजनीश गुप्ता को मतदान कर विजयी बनाएं । वहीं नगर के रहने वाले टीटू गुप्ता के आवास पर माहौर वैश्य समाज के लोगों ने एकत्रित होकर रजनीश गुप्ता को चाँदी का मुकुट पहनाकर समर्थन देने की घोषणा की । सपा प्रत्याशी रजनीश गुप्ता ने कहा कि आप मुझे विजयी बनाते हैं तो मैं आपके दुख सुख में काँधे से कांधा मिलाकर खड़ा रहूँगा और आपके साथ हमेशा खड़ा रहा हूं । आने वाली 11 तारीख को आप लोग चुनाव चिन्ह रिक्शा पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाएं उन्होंने कहा मेरी जीत आपकी जीत होगी । इस अवसर पर अनवर आलम एडवोकेट, नितिन गुप्ता, समर गुप्ता, डॉ० नईमुद्दीन, राशिद नेता, विशन पहलवान, इल्यास सैफी, जितेंद्र वाल्मीकि, अमित बाल्मीकि, ओमप्रकाश कश्यप, अमित मथुरिया, अनूप यादव, संजय कश्यप एडवोकेट, ध्रुव यादव, नबाब मियां, मित्रपाल सिंह उर्फ भल्ले यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।













































































