न्यूजीलैंड में भूकंप की तीव्रता 7.3 तेज गति के झटके महसूस,जारी किया गया सुनामी का अलर्ट

768-512-10111660-thumbnail-3x2-sdf
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में तेज गति के भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है. यह भूकंप पूर्वी न्यूजीलैंड के उत्तरी आइलैंड के पास शुक्रवार को आया, जिसके बाद सुनामी पर नजर रखने वाली संस्था प्रशांत सुनामी वॉर्निंग सेंटर (पीटीडब्ल्यूसी) ने इस बारे में अलर्ट जारी किया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने पहले भूकंप की तीव्रता 7.3 बताई थी, जिसे बाद में कम करके 6.9 कर दिया गया. संस्था ने बताया कि भूकंप का केंद्र धरती के 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई में था. पीटीडब्ल्यूसी ने बाद में कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किमी के दायरे में सुनामी आने की संभावना है.

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि वह अभी भी यह आकलन कर रही है कि क्या भूकंप की वजह से सुनामी आ सकती है. एजेंसी ने तट के पास रहने वाले लोगों को सलाह दी कि अगर वे तेज या लंबे समय तक झटकों को महसूस करते हैं तो वे तुरंत ऊंचे मैदानी क्षेत्रों में चले जाएं.

वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई है और जिसका केंद्र जिस्बॉर्न शहर से लगभग 178 किलोमीटर (111 मील) दूर 10 किलोमीटर (छह मील) की गहराई में स्थित था.

इससे एक दिन पहले 3 मार्च (बुधवार) को मध्य यूनान में भी 6.2 तीव्रता वाले भूकंप का झटके महसूस किए गए थे. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, बुधवार को दोपहर सवा बारह बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर) के तत्काल बाद आए इस भूकंप का केंद्र लारिसा शहर के पश्चिम-उत्तर पश्चिम में 22 किलोमीटर दूरी पर था.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights