उझानी। कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर ट्रक से बजरपुट उतार रहे मजदूर की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।वहीं मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी है। रविवार की सुबह जिला रामपुर कस्बा शाहबाद ग्राम नाला पार निवासी निजाकत (30) पुत्र सलामत ट्रक पर रहता था और ट्रक से सामान उतारने का काम करता था । रविवार की सुबह वह बजरपुट उतारने उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर ग्राम जिरौलिया के समीप धर्मकांटा के पास ट्रक से फावड़े से बजरपुट उतार रहा था । वह जब फावड़े से ट्रक से बजरपुट उतार रहा था तभी फावड़ा ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया । जिससे निजाकत की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है । वहीं पुलिस ने निजाकत की मौत की सूचना परिजनों को दी । मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।