बदायू। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर शहर के इस्लामिया इंटर कालेज के मैदान पर निकाय चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने आए थे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1.52 बजे जनसभा को संबोधित करके पुलिस लाइन हेलीपेड को रवाना हो गए। मुख्यमंत्री जितनी देर बदायू में रहे उतनी देर मौसम साफ रहा, सुबह से ही आसमान साफ था। दोपहर दो बजे के बाद आसमान में हल्के बादल आए और ढाई बजे के करीब अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी आ गई। आंधी क्या तूफान सा आ गया। इस आंधी में सब कुछ तहस नहस वाले हालात बन गए। इंद्रा चौक पर नाले में बाइक गिर गई,इतनी तेज तूफान था। इस्लामिया इंटर कालेज में सभा स्थल पर लगे टैंट,पंडाल,बैनर,होडिंग्स,फ्लैक्स उखड़ गए। अफरा तफरी का माहौल हो गया। कुछ देर की आंधी के बाद अचानक तेज बारिश शुरु हो गई। तेज हवाओं के साथ बारिश और अधिक नुकसान हुआ। कई जगह पेड़,तार,बिजली पोल टूट गए। इससे काफी देर तक बिजली सप्लाई ठप रही। शहर में जलभराव होने से लोगो को बहुत दिक्कत हुई। आंधी बारिश की वजह से योगी की जनसभा से वापस जा रहे कार्यकर्ता जहा तह फंस कर रह गए। जनपद में आंधी बारिश अर्थात तूफान का आधे घंटे का कहर रहा। जनता का कहना हे कि मुख्यमंत्री की मोजुदगी में यह तूफान आता तो शहर के विकास कार्यों की पोल उनके सामने ही खुल जाती।