कछला | कोतवाली उझानी क्षेत्र के कछला -सहसवान मार्ग पर एक महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गुरुवार को थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बन बेहटा निवासी रामवती (70) पत्नी नाथूराम बाइक द्वारा अपने बेटे चीकू के साथ भटटे से अपने गांव जा रही थी वह जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला – सहसवान मार्ग पर ग्राम हुसैनपुर के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी बुजुर्ग महिला रामवती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई राहगीरों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल बुजुर्ग महिला को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया जहां रामवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।