पंचमुखी हनुमान मंदिर में शनिवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
उझानी| नगर के घण्टा घर के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ गुरुवार को हुआ ।आयोजक राजेन्द्र प्रसाद बाबा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के
आरंभ में गुरुवार छह अप्रैल दोपहर को नवग्रह पूजन, कलश पूजन तथा विघ्नहरण भगवान गणेश की विशेष स्तुति व हवन कर कार्यक्रम की सफलता के लिए आह्वान किया गया है ।शुक्रवार 07 अप्रैल को दोपहर दो बजे से सुन्दर काण्ड और शाम को सात बजे मन्दिर प्रांगण में महाआरती का आयोजन किया जाएगा और 08 अप्रैल को नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी । उन्होंने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को अंतिम रूप देकर तैयारियां पूरी कर ली गई है और मंदिर को सजाया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर को मनमोहक पुष्पों से श्रंगार कर मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग तथा सुंदर टेंट से सजाया गया है।शनिवार को सुबह हनुमंत पंचामृत स्नान के बाद आरती पूजा कर दोपहर दो बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सजे – धजे घोड़े एवं विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां, डीजे, बैण्ड बाजा, दुपहिया वाहन एवं मंगल कलश धारण किए बालिकाओं के साथ निकाली जाने वाली शोभायात्रा में जय श्रीराम की ध्वजा हाथ में लिए बालक शोभायात्रा की शोभा बढाएंगे। शोभायात्रा घन्टाघर चौराहे से आरंभ होकर कछला रोड़, ठण्डा तिराहा,साहूकारा बिहारी जी मन्दिर , भर्रा टोला , किलाखेड़ा ,बिल्सी रोड, घन्टाघर चौराहा ,स्टेशन रोड होती हुई पंचमुखी हनुमान मन्दिर पर समाप्त होगी। कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र प्रसाद बाबा ने बताया कि आज गुरुवार को आयोजित हुए हवन में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर हवन में पंच ब्राह्मण के रूप में पण्डित शैलेंद्र शर्मा,पण्डित प्रवीण शर्मा, पण्डित सतीश शर्मा,पण्डित त्रिलोकीनाथ भांगड़ा व पण्डित शिवम शर्मा उपस्थित रहे। यज्ञ में यजमान की भूमिका रजनीश गुप्ता, किशन चंद शर्मा, अखिल अग्रवाल व अनिल तुलसियान ने निभाई ।इस अवसर पर विष्णु दयाल वर्मा, उमाशंकर गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद बाबा,नितिन साहू, नमन सैनी, शुभम गर्ग, सुनील कुमार सचदेवा (बिट्टू भाई) ,संजय मित्तल ,जीतू मेहंदीरत्ता,हिमांशु अग्रवाल,वैभव गर्ग, हिमांशु माहेश्वरी ,विवेक शर्मा, राकेश कुमार, निकुंज बब्बर,पुनीत वार्ष्णेय,उदित कुमार वार्ष्णेय,रामोतार उत्तम आदि भक्तगण उपस्थित रहे!













































































