कछला | कोतवाली उझानी क्षेत्र के कछला में स्थित पतित पावनी मां भागीरथी गंगा घाट पर चैत्र पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने हजारों श्रृद्धालु पहुंचे और गंगा में स्नान कर दान पुन्य किया । गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने वाले श्रृद्धालु एक दिन पहले से ही कछला गंगा घाट पर पहुंचना शुरु हो गए । श्रृद्धालु बड़ी संख्या में बसों, रेलगाड़ी व अपने निजी वाहनों से कछला गंगा घाट पर पहुंचे । गंगा घाट पर सुबह से ही श्रृद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाते हुए गंगा में स्नान किया । गंगा स्नान करने के बाद श्रृद्धालुओं ने पूजा – अर्चना की । मंदिरों में घंटे – घड़ियालों की आवाजें गूँज रही थी जिससे वातावरण पूरी तरह धर्ममय बना हुआ था । श्रृद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद गरीबों व असहाय लोगों को दान-पुण्य भी किया । मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से काफी पुण्य मिलता है। गंगा स्नान करने के बाद श्रृद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा – अर्चना के बाद श्रृद्धालुओं ने प्रसाद बांटा । वहीं जगह जगह भण्डारे का आयोजन किया गया था । सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाट पर गोताखोर व भारी संख्या में पुलिस तैनात रही ।