बाबा इंटरनेशनल में हुई सीबीएसईकार्यशाला
जिले के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने लिया भाग
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय “लाइफ स्किल्स” रहा। कार्यशाला के मुख्य वक्ता सीबीएसई द्वारा भेजे गये डॉ. मोसम सिन्हा एवं वेन्यू डायरेक्टर रूपा माहेश्वरी रहीं कार्यशाला में बदायूँ जिलों के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों से लगभग 30 अध्यापक-अध्यापिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

डॉ. मोसम सिन्हा ने सीबीएसई द्वारा लाइफ स्किल पर आधारित कार्यशाला में अध्यापकों का मार्गदर्शन करते हुए कही। उन्होंने बड़े ही प्रभावशाली, रोचक व आधुनिक शिक्षण विधियों का प्रयोग करते हुए लाइफ स्किल्स के बारे में जानकारी दी तथा अध्यापकों के प्रश्नों के उत्तर देकर समाधान किया। साथ ही सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को सम्मानित किया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने आभार जताते हुए अध्यापक वर्ग का आह्वान किया कि वे उनके दिए गए टिप्स मुताबिक बच्चों को शिक्षित करें ताकि वे अच्छे नागरिक बन सकें। साथ ही उन्होंने डॉ. मोसम सिन्हा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

विद्यालय प्रधानाचार्या एवं वेन्यू डायरेक्टर रूपा माहेश्वरी ने सीबीएसई द्वारा लाइफ स्किल पर आधारित कार्यशाला में अध्यापकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि लाइफ स्किल शिक्षा एक प्रकार की ऐसी शिक्षा हैं। जिसमे विद्यार्थी को इस प्रकार से दक्ष करना है कि वह विषम परिस्थितियों में अपनी योग्यता और बुद्धि के द्वारा समायोजन कर सके। साथ ही साथ मानव जीवन मे ऐसी कुशलताओं को विकसित करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि लाइफ स्किल का संबंध पूर्ण कुशलताओं की विकास से है। जो कि छात्रों को सामाजिक ,आर्थिक राजनीतिक एवं व्यावहारिक क्षेत्र में सफल बनाती है। तथा उन्हें सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर करती है।

इस अवसर पर शिवकांत पाठक, अतुल वार्ष्णेय, मुहम्मद तौहीद, अरुण वार्ष्णेय, अमन वार्ष्णेय, आयुष गुप्ता आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।













































































