मुजफ्फरनगर में प्रियंका वाड्रा फिर बोलींं- खरबपतियों के लिए कृषि कानून

20_02_2021-priyanka_vadra_2_21387484_15362167
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुजफ्फरनगर।  महापंचायत मुजफ्फरनगर के बघरा के स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज में आयोजित हुई थी। इसमें कांग्रेस किसान महापंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा कृषि कानूनों का विरोध करते हुए पीएम मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए नजर आईं। उन्‍होंने वही बातें दोहराई, जो पिछले दो महापंचायतों में कहा था। पहली बात – खरबपतियों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून बनाया है। दूसरी कि पीएम विदेश दौरा करते हैं पर किसानों से मुलाकात नहीं करते हैं। इसके अलावा गन्‍ने बिल का भुगतान और वहीं पुरानी बातें, जो आपने कांग्रेस के अन्‍य महापंचायतों में सुनी होगी। इनके साथ मंच पर आचार्य प्रमोद कृष्णन, दीपेंद्र हुड्डा, किसान नेता व राष्‍ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र सिंह मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात की गई है। इसके अलावा महापंचायत में किसानों की भीड़ जुटी रही। वहीं मेरठ में स्‍वागत के बाद प्रियंका वाड्रा मुजफ्फरनगर के महापंचायत के लिए रवाना हुई थीं। महापंचायत को सफल बनाने की तैयारी में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एक दिन पहले मुजफ्फरनगर पहुंच गए थे। जिन्होंने स्थानीय नेताओं के साथ मैदान में तैयारी का जायजा लेते हुए अन्य रणनीतियां बना ली है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
https://youtu.be/1HNlEFjZR6U

डीजल टैक्‍स से 21 लाख 50 करोड़ कमाएं 

प्रियंका वाड्रा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था गन्‍ने का भुगतान किया जाएगा, लेकिन अभी तक नहीं किया। कहा कि गन्‍ने के भुगतान से ज्‍यादा दो हवाई जहाज खरीदा। पीएम मोदी के पास 16000 करोड़ के हवाई जहाज खरीदने व संसद में 20 हजार करोड़ लगा सकते हैं, पर गन्‍ने का भुगतान नहीं कर सकते। कहा कि बिजली का बिल बढ़ता जा रहा है। किसानों की जरुरत की चीजें भी महंगी होती जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार ने डीजल टैक्‍स से 21 लाख 50 करोड़ कमाए, लेकिन उसका कोई हिसाब नहीं मिला। यह पैसा किसानों को क्‍यो नहीं दिया गया।  

खरबपतियों के पास चली जाएगी किसानों की जमीन 

किसान इसी तड़प रहा है। खरबपतियों ने हजारों करोड़ कमाया है और किसान सड़क पर बैठकर परेशान है। कहा कि सरकारी मंडियों में अभी एमएसपी मिल रही है। लकिन प्राइवेट मंडियों में नहीं दी जाएंगी। इससे आगे चलकर सरकारी म‍ंडियां समाप्‍त हो जाएंगी। दूसरे कानून में कांट्रेक्‍ट फार्मिंग होगी। इससे खरबपति आगे चलकर किसानों की फसल मनमानी तरीके से खरीदेगा। इसके तहत आप अदालत भी नहीं जा सकते। तीसरे कानून के तहत समर्थन मुल्‍य खत्‍म हो जाएगा। इस कृषि कानून से किसानों की जमीन खरबपतियों के पास चली जाएगी। 

मेरठ में प्रियंका वाड्रा का हुआ स्‍वागत 

मुजफ्फरनगर की महापंचायत में शामिल होने के लिए प्रियंका वाड्रा मेरठ के परतापुर से होकर गई। इस दौरान स्‍वागत के लिए कार्यकर्ता मेरठ में तीन जगहों पर मौजूद रहे। यहां पर पार्टी के झंडे के साथ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और प्रियंका वाड्रा के काफिले को रवाना किया। भुड़बराल, वीआईटी और सकौती में इनका स्‍वागत किया गया। इसके बाद ये महापंचायत के लिए रवाना हो गईं। 

एक दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू 

महापंचायत की तैयारियों के लिए प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एक दिन पहले शुक्रवार को ही जिले में पहुंच गए थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, सतीश शर्मा को साथ लेकर मैदान की स्थिति का जायजा लिया था। वहीं महापंचायत में किसानों के आने की संख्या और उनके वाहन संबंधी जानकारी भी ली थी। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि महापंचायत में मुख्य वक्ता प्रियंका वाड्रा वाहनों की पार्किग और पंचायत स्थल पर किसानों व आम आदमियों के बैठने की व्यवस्था एक दिन पूर्व पूरी कर ली गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights