बाइक सवार कवि ईको कार की टक्कर से घायल, अस्पताल में भर्ती

images-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा मार्ग पर एक गांव के समीप ईको कार ने बाइक सवार कवि को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे कवि गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल कवि को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शुक्रवार की दोपहर उझानी कस्बा के मौहल्ला बाजार कला के रहने वाले 65 वर्षीय कवि टिल्लन वर्मा बाइक द्वारा बदायूं से उझानी आ रहे थे वह जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा मार्ग पर ग्राम जिरौलिया के समीप पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी । जिससे बाइक चला रहे कवि टिल्लन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद भीड जुट गई और हादसे की सूचना एम्बुलेंस व परिजनों को दी । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से घायल कवि टिल्लन वर्मा को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया है । वहीं हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights