यूपी दिवस का किया जाए भव्य आयोजनः डीएम

IMG_6374
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शु्क्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह व सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ 24 से 26 जनवरी को आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन के सम्बंध में बैठक आयोजित की। उत्तर प्रदेश दिवस, तीन दिवसीय कार्यक्रम जिलाधिकारी द्वारा बदायूँ क्लब बदायूँ में किया जाएगा।
डीएम ने समस्त सम्बधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टाल लगाकर अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर जनपद के अच्छे खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाए। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। जनपद के इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाए। सभी सम्बंधित अधिकारी माइक्रो प्लान बनाकर इसकी रूपरेखा तैयार कर लें। उन्होने निर्देश दिए कि यूपी दिवस का आयोजन भव्य तरीके से किया जाए।
‘‘उत्तर प्रदेश दिवस“ आयोजन की मुख्य थीम “निवेश एवं रोजगार“ है। निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, रोड शो, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित किये जाए। आयोजन में निवेश एवं रोजगार, डिजिटल उत्तर प्रदेश, साइबर सुरक्षा व उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनियाँ आयोजित की जाए। संबंधित विभाग विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की विशिष्ट प्रतिभाओं की सफलता की कहानी को भी फोटो, फिल्म, ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित करें। खादी एवं ग्रामोद्योग  एम०एस०एम० ई०/नगरीय विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग आदि विभिन्न विभाग, उद्यमियों, व्यवसायियों व स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनियाँ भी लगवायें। समारोह में नवीन कृषि तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी के अतिरिक्त मिलेट्स (मोटे अनाज) से बने खाद्य पदार्थों को भी प्रदर्शित किया जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


विभागों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने अपने विभागों में संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। हस्त शिल्प उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय हस्त शिल्प एवं ग्रामोद्योग मेला संबंधित विभागों के माध्यम से लगाया जाये।  विभागों द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के अन्तर्गत टूल किट, लाभार्थी कार्ड, छात्रवृत्ति आदि का सामूहिक वितरण कार्यक्रम एवं उक्त कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित संगोष्ठी/सेमिनार/परिचर्चा आदि का भी आयोजन किया जाये। कार्यक्रम स्थल पर चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि के आयोजन सुनिश्चित किये जाये, जिनको जी-20 तथा उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023 के विषयों से जोड़ा जाये। खेल विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर के खेलों यथा-खो-खो, कबड्डी, शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, किक्रेट, टेनिस, दौड़, बाधा दौड़ इत्यादि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तर पर प्रतियोगितायें आयोजित कराते हुए खेलों का प्रदर्शन किया जाये। खेल से सम्बन्धित विभिन्न पुरस्कारों का वितरण भी किया जाये। विभागों एवं जिलों की ऐसी विशिष्ट सफल प्रतिभाओं का सम्मान किया जाये, जो युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय हों।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights