गोबर से पेंट बनाने की फैक्ट्री रफियाबाद (छुट्टा पशु के समाधान के रूप में प्रयास

IMG_6368-10
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद – बदायूँ जैसे ही पता चला कि गाय के गोबर से पेंट का निर्माण हो सकता है और इसकी ट्रेनिंग राजस्थान में कुमारप्पा नेशलन हैण्डलूम पेपर इंस्टीट्यूट, सांगानीर, जयपुर में दी जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला समूह को गोबर से पेंट बनाने की फैक्ट्री लगाने हेतु चर्चा की गयी जिसमें शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह, घटपुरी, जनपद बदायूँ वृहद गौ संरक्षण केन्द्र रफियाबाद, विकास खण्ड सालारपुर, जनपद बदायूँ में जिसमें लगभग 400 गौ संरक्षित हैं, में फैक्ट्री लगाने को तैयार हो गया।
पशु पालन विभाग द्वारा वृहद गौ संरक्षण केन्द्र रफियाबाद-जनपद बदायूँ में शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह, घटपुरी को पेंट की फैक्ट्री निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि दे दी गयी। फैक्ट्री निर्माण हेतु मनरेगा से शैड का निर्माण कराया गया। इस शैड की लम्बाई 18.30 मीटर तथा चौड़ाई 6.10 मीटर है। जिसके निर्माण में अंकन रू0 6,75724/(छः लाख पचहत्तर हजार सात सौ चौबीस रूपया मात्र) का व्यय हुआ है। कुमारप्पा नेशलन हैण्डलूम पेपर इंस्टीट्यूट, सांगानीर, जयपुर में गोबर से पेंट तैयार करने हेतु 07 दिवसीय ट्रेनिंग के लिए राहुल कुमार, ब्लाक मिशन मैनेजर, एन०आर०एल०एम०, विकास खण्ड सालारपुर को भेजा गया। कुमारप्पा नेशलन हैण्डलूम पेपर इंस्टीट्यूट, सांगानीर, जयपुर को एम०ओ०यू० में लिखित शर्तों के अनुसार कुल बिकी पर प्रतिवर्ष 0.5 प्रतिशत रॉयलिटी समूह द्वारा दी जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी0एम0ई० जी०पी०) के अन्तर्गत शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह, घटपुरी, जनपद बदायूँ को वृहद गौ संरक्षण केन्द्र रफियाबाद, विकास खण्ड सालारपुर जनपद बदायूँ में पेंट की फैक्ट्री निर्माण हेतु उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग, बदायूँ से दिनांक 14.02.2022 को अंकन रू 19,00000/-(उन्नीस लाख रू 0 मात्र) का ऋण बैक ऑफ बड़ौद, मेन ब्रांच बदायूँ से लिया गया है। 01 लाख रू० समूह द्वारासी 0 आई 0 एफ 0 की धनराशि से लगाया गया।


तत्पश्चात जी०एस०टी० का पंजीकरण भी कराया। पेंट की फैक्ट्री निर्माण हेतु मशीनरी पर अंकन 14,22,600/- ( चौदह लाख बाइस हजार छः सौ मात्र) व्यय किया गया। समूह के पास अंकन रू 0 5,77,400 (पांच लाख सतत्तर हजार रू0 मात्र) शेष बचा जिसके माध्यम से समूह ने गोबर से पेंट का उत्पादन करने के लिए अन्य आवश्यक रॉ मैटेरियल आदि पर व्यय किया। शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह, घटपुरी द्वारा वृहद गौ संरक्षण केन्द्र रफियाबाद से प्रतिदिन 600 किलो गाय का गोबर 02 रू0 प्रति किलो की दर से लिया जा रहा है। वर्तमान में इस पेंट का मूल्य 5 कि०ग्रा०, 10 कि०ग्रा० एवं 20 कि ० ग्रा ० क्रमश : 450 , 800/- एवं 1500/- के अतिरिक्त जी0एस0टी0 18 प्रतिशत है, जो वर्तमान में बाजार में उपलब्ध पेंट बर्जर, एशियन आदि से कम मूल्य पर उपलब्ध है तथा इस पेंट की गुणवत्ता बाजार में उपलब्ध अन्य कम्पनियों के पेंट से कम नहीं है।


शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह, घटपुरी, जनपद बदायूँ द्वारा प्रतिदिन 3600 लीटर पेंट का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में समूह द्वारा अब तक 25000 कि०ग्रा० पेंट का उत्पादन किया जा चुका है। वर्तमान में इस पेंट से जनपद के 350 प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों को पेंट उपलब्ध कराया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 22,12,500/(बाइस लाख बारह हजार पांच सौ रू० मात्र) के पेंट का भुगतान प्राप्त हो चुका है। इसमें से अंकन 3,98,250/-(तीन लाख अट्ठानबे हजार दो सौ पचास रू मात्र) जी0एस0टी0 देय है।
समूह के पास 1718 विद्यालयों में पेंट उपलब्ध कराए जाने हेतु आर्डर प्राप्त हो चुका है। जिसके सापेक्ष 1720 विद्यालयों के अग्रिम चैक मात्र 02 माह के संचालन में अंकन 6093918/-(साठ लाख तिरानबै हजार नौ सौ अट्ठारह मात्र) प्राप्त हो चुके हैं।
इस पेंट की गुणवत्ता के कारण इतने कम समय में जनपद स्तर पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, व्यापारियों से आर्डर प्राप्त होने के अतिरिक्त अन्य जनपदों के सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, व्यापारियों से आर्डर प्राप्त हो रहे हैं।

पेंट फैक्ट्री से समूह की आय में व्यापक बृद्धि। शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह, घटपुरी द्वारा अपने ऋण खाते में अंकन 1,90,000/- (एक लाख नब्बे हजार रू० मात्र) जमा किया जा चुका हैं तथा वर्तमान में समूह को 35 प्रतिशत अनुदान अंकन 6,65,000/-( छः लाख पैंसठ हजार रू० मात्र) ऋण खाते में प्राप्त हो चुका है। डिस्टेम्पर की विशेषताएंः
यह डिस्टेम्पर वाटर बेस्ड वॉल पेंट है। फिनिश-मैट, यह 04 घंटे मे सूख जाता है।, इसका उपयोग बाहरी व भीतरी दीवारों पर किया जा सकता है। इसकी कबरेज 150 से 200 वर्ग फिट है। यह वाशेविल है। इसकी पैकेजिंग 5 कि0ग्रा0, 10 कि0ग्रा0, 20 कि०ग्रा० में है।
भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह , घटपुरी द्वारा जनपद के वृहद गौ संरक्षण केन्द्र रफियाबाद में पेंट निर्माण से जहाँ एक ओर समूह की दीदियों को रोजगार मिला है वही दूसरी ओर गौशाला की आय में वृद्धि हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights