बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बिचौला में आज अखंड रामायण का पाठ किया गया। जिसके बाद यहां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आज बुधवार को यहां सबसे पहले हवन यज्ञ सम्पन्न कराया गया। गांव के शिवमन्दिर पर श्रीरामचरित्र मानस का पाठ मंगलवार से शुरू हुआ। पाठ से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। रामायण पाठ में क्षेत्र के अनेक लोगों ने पहुंचकर रात भर संगीतमय रामायण का पाठ किया। इसके बाद महाआरती के बाद विशाल भंडारा आयोजित हुआ। इसमें वनबेहटा, अकौली, रिसौली आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इसको सफल बनाने में मुंशी शाक्य, अंगललाल, धर्मवीर शाक्य, रामपाल शाक्य, महावीर शाक्य, लाखन शाक्य, मदनपाल, दाताराम, सुम्मेरी, गंगासहाय, लालाराम, कलेक्टर शाक्य, मुनीश, जगदीश, प्रमोद, उदयवीर, गजराज, नेपाल, कैलाश आदि मौजूद रहे।