मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उद्योग/व्यापारी बन्धुओं की समस्याओं का त्वरित किया जाये निस्तारण

December 31, 2022By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं वाणिज्य बन्धु की बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विन्दुओं की समीक्षा की गई। बैठक के मोदी नेचुरल फैक्ट्री के सामने जलभराव की समस्या के बारे अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये जलभराव की स्थिति का निस्तारण किया जाये। बैठक के दौरान मिनी औद्योगिक आस्थान पिपरिया अगरू के भूखण्ड के सम्बन्ध में चर्चा की गई, उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि पिपरिया अगरू में एकमुश्त 17 प्लाटों का आवंटन किया गया था, आवटंन होने के उपरान्त आज तक कोई इकाई स्थापित नही की गई।अतः इस पर अध्यक्ष महोदय निर्देश देने की कृपा करें। उपायुक्त उद्योग द्वारा इकाई स्थापित करने हेतु बार बार नोटिस भेजने के उपरान्त आज तक कोई जबाव नही दिया गया। इस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा पिपरिया अगरू के भूखण्डों के आवंटन को निरस्त कर दिया। इसी प्रकार बीसलपुर, जहानाबाद एवं ललौरीखेड़ा के भी कुछ भूखंड आवंटन निरस्त किये गए एवं उपयुक्त उद्योग को अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए एवं।
नये उद्यामियों को भूखंड को आवंटित करने के निर्देश दिये गये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


ADM वित्त एवं राजस्व को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि लैंड बैंक तैयार करें एवं इस विषय में उपयुक्त उद्योग उद्यमियों/निवेशकों की जरूरत को ADM साहब को बता दें।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में एलडीएम को निर्देश दिये गये कि बैंक में लम्बित ऋण आवेदनों को शीघ्र से शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल के सम्बन्ध में जानकारी ली गई और विभिन्न विभागों के पोर्टल पर लम्बित वादों को निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान राइस मिलों द्वारा शिशिक्षु रखे जाने के सम्बन्ध जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये 07 दिन के अन्दर राइस मिलो द्वारा 02 शिशिक्षुओं को रखे जाने प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के सम्बन्धित को दिये गये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी उद्योग बन्धुओं से कहा कि उद्योग से सम्बन्धित उद्यमियों की कोई भी समस्या हो तो लिखित में उपलब्ध करायें, जिससे की उसका निस्तारण किया जा सके। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये गये कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। इसके साथ ही अन्य विन्दुओं पर भी विचार विमर्श किया गया।


इसके उपरान्त वाणिज्य बन्धु समिति समीक्षा के दौरान समीक्षा के दौरान व्यापारिक बन्धु द्वारा अवगत कराया गया कि शहर के अधिकांश इलाकों के डस्टबिन टूट चुके है तथा कूडा उठाने वाले वाहन भी सप्ताह में केवल तीन दिन आने की समस्या से बताया गया जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि कूडा उठाना सुनिश्चित किया जाये। व्यापारिक बन्धु द्वारा अमरिया में दाह संस्कार के लिए लिए अधिकृत शमशान है वह दूर है इस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुये समस्या का हल करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि मो0 बल्लभ नगर स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल से लार्ड कृष्णा स्कूल तक 100 मीटर रोड तक गढ्ढे होने की समस्या, यशवन्तरी देवी मन्दिर से ठेका चौकी तक रोड, गढ्ढे की समस्या, ओमलॉन से एकता सरोवर तक खराब मार्ग की समस्या, रामलीला रोड़ खराब होने की समस्या बताई गई, जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी/लोक निर्माण विभाग को समस्या को दिखवाने व हल कराने के निर्देश दिये गये। व्यापारिक बन्धुओं द्वारा आवारा जानवरों की समस्या से अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी गौवंशों को पकडवाकर गौशाला में भेजने के निर्देश दिये गये।

बैठक में साफ सफाई व्यवस्था की समस्या से भी अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये गये वार्डवार सफाई कर्मियों का कार्य विभाजन कर साफ सफाई करायी जाये। इसके साथ ही ई-रिक्शा से जाम की समस्या से अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी द्वारा चौराहों से 100 मीटर दूर वाहनों को खडा करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान बस स्टेशन पर बसों के द्वारा जाम की भी समस्या से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने एआरएम रोडवेज को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि रोड़ बसों न खड़ा करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभग, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण व उद्योग बन्धु उपस्थित रहे।
डॉ यासीन खान

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights