41 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ़ प्लस अन्तर्गत मॉडल बनाएं : डीएम

IMG_5724
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत जिला स्वच्छता समिति/ जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनेजमेंट कमेटी की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रदीप वार्ष्णेय, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, दातागंज ब्लॉक प्रमुख विक्रम अतेन्द्र सिंह के साथ बैठक आयोजित की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


बैठक में कई बिन्दुओ पर चर्चा की गयी जिसमे से मुख्य बिन्दु था गंगा किनारे स्थित 41 ग्राम पंचायतों का ओडीएफ़ प्लस अन्तर्गत मॉडल बनाने हेतु कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण, जिलाधिकारी द्वारा 2 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना देखी गयी और निर्देश दिये गए कि नियमानुसार सभी कार्य किए जाए। इसके अतिरिक्त पूर्व में चयनित 56 ग्रामो में कराये जा रहे कार्यो पर भी चर्चा की गयी। गंगा ग्रामो से संबन्धित सभी सचिव और प्रधानगण भी बैठक में उपस्थित रहे। गंगा किनारे के ग्रामो में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कार्ययोजना तैयार की गयी है जिनकी पंचायतीराज विभाग के पोर्टल पीआर अपलोड किया जाएगा जिससे इन कार्यो को करने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त जनपद में अभियान अंतर्गत कार्यरत मैनपावर के कार्यो पर भी चर्चा की गयी।


डीएम ने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कोरोना की जांच शतप्रतिशत कराएं। छूटे हुए लोगां के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने में सहयोग करें। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के समस्त वार्डां से डोर टू डोर कूड़ा लिया जाए। उन्होंने जन सामान्य से अपील की है कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया जाए, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। कपड़े, कागज आदि के थैले ही प्रयोग में लाए जाएं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रामसागर यादव, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार, समस्त अधिशासी अधिकारी, रजनी सिंह एवं सम्बंधित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights