कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने को रूपरेखा तय की

1111111
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। जिला कांग्रेस कमेटी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर भगवानदास गेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन हुआ,जिसमें बिशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार जी व मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम जी शामिल हुए एवं बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने की।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम जी ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को लोनी बार्डर से यूपी में दाखिल होगी जिसमें बदायूं से भी यात्री राज्य यात्री व अतिथि यात्री के रुप में शामिल होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे सांसद राहुल गांधी जी छः डिग्री तापमान तक में भी एक टीशर्ट में यात्रा कर रहे हैं वो ही भारतीय राजनीति के असली तपस्वी हैं, और बदायूं से भी यात्री के रुप में कार्यकर्ता उस तपस्वी के साथ चलेगा। प्रदेश सचिव परवेज अहमद ने कहा कि आज कांग्रेस का स्थापना दिवस है और कांग्रेस वो संगठन है जो हमेशा से ही दलितों, पिछड़ों गरीबों, असहायों,मजदूर तबके की आवाज बनी है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए हर कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पोस्टर और आमंत्रित कार्ड देते हुए कहा कि कहा पदाधिकारी आज से ही इस वितरण और प्रचार प्रसार करने के कार्यक्रम में लग जाएं आप अपने क्षेत्र प्रतिष्ठित पादरी, मौलाना, पुजारी, डॉक्टर, वकील और बुद्धिजीवियों को आमंत्रित कार्ड देते हुए उन्हें भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें व जो समान विचारधारा के दल से जुड़े हुए हैं उन्हें भी भारत जोड़ो यात्रा में तीन तारीख से किसी भी यात्रा में शामिल होने को आमंत्रित कीजिए इस यात्रा में बदायूं से एक हजार से ज्यादा यात्रियों को अपने स्वयं के या पार्टी के संसाधनों से ले जाने का लक्ष्य बदायूं कांग्रेस ने रखा है।
बैठक में प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप,जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान, जिला महासचिव अंकित चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष आकाश पाठक, जिला प्रवक्ता अरवाज रजी,जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस माधवी साहू, जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस उपासना चौहान, जिला सचिव हाजी नुशरत अली, जिला सचिव लोकपाल सिंह, जिला सचिव सरदार निर्मल सिंह, उझानी नगर अध्यक्ष अरूण पाराशरी, बिसौली नगर अध्यक्ष हरिओम सिंह, पीसीसी सदस्य सुधीर उपाध्याय, कांग्रेस नेता नितिन आर्य, विशाल चौहान, शिवराज सिंह चौहान व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights