जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालु ने चार किलो सोना, तीन किलो चांदी दान किया

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भुवनेश्वर. भगवान जगन्नाथ के एक भक्त ने श्री पंचमी (बसंत पंचमी) के मौके पर मंदिर में चार किलोग्राम से अधिक सोने के और तीन किलोग्राम से अधिक चांदी के जेवर – भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा एवं भगवान जगन्नाथ को – दान दिए. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने इसकी जानकारी दी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

श्रद्धालु के एक प्रतिनिधि ने एसजेटीए के प्रमुख कृष्ण कुमार से मुलाकात की और मंदिर कार्यालय में ये बहुमूल्य आभूषण उन्हें सौंपे. इस दौरान प्रबंधन समिति के कुछ सदस्य एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. कुमार ने बताया, ‘श्रद्धालु ने आग्रह किया है कि उनका नाम प्रकट नहीं किया जाए क्योंकि वह इस दान के लिए प्रचार नहीं चाहते हैं.’

सूत्रों ने बताया कि 4.858 किलोग्राम सोने के एवं 3.867 किलोग्राम चांदी के ये आभूषण हैं. उन्होंने बताया कि ये सभी आभूषण भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा एवं भगवान जगन्नाथ के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं जिनका इस्तेमाल विशेष पूजा के मौके पर किया जाएगा. स्वर्ण आभूषणों में झोबा, श्रीमुख एवं पद्म शामिल है जो तीनों मूर्तियों के लिए है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights