राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनीं पीडित महिलाओं की शिकायतें

IMG_4308
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या मिथिलेश अग्रवाल ने बुधवार को गेस्ट हाउस में जनपद मे महिला उत्पीडन की रोक थाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक, आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जनपद में उप जिलाधिकारी सदर लालबहादुर एवं महिलाथाने कीएसएसओ रेनू सिंह के साथ महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा व महिला जनसुनवाई की, यहां 6 शिकायतें प्राप्त हुई, जिन्हें सम्बंधित विभागों को प्राथमिकता के तौर पर कार्यवाही करने के निर्देश के साथ भेजा गया है।
सदस्या ने कहा है कि महिलाओं पर अत्याचार के प्रति योगी जी द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदमों को देखते हुए लोग अब अपनी आपबीती को लेकर पहले से ज्यादा आने लगे हैं, ऐसा नहीं है कि केस पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं फर्क इतना है कि लोग पहले कहते नहीं थे महिलाएं चुप होकर बैठ जाती थी और अब कहने लगे हैं और इसके लिए महिला आयोग काफी ज्यादा सक्रिय है। मैंने फर्रुखाबाद एवं लखनऊ में देखा कि इन केसों का निस्तारण सबसे ज्यादा और जल्दी हो रहा है। इस पर शासन और प्रशासन भी जल्दी संज्ञान लेता है। मिशन शक्ति से महिलाओं को बहुत लाभ मिला है, इसका सभी जगह प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिससे महिलाएं जागरूक होकर अत्याचार के प्रति अपनी आवाज बुलंद कर रही है।
तत्पश्चात उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा कछला में संचालित नवजीवन वृद्ध आश्रम का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वृद्धजनों से उनका हाल जाना एवं वृद्धजनों के द्वारा किए जा रहे भजन कीर्तन में शामिल हुई एवं भजन र्कीतन करने वाले वृद्धजनों को 100-100 रुपए प्रशंसा स्वरूप दिए। उन्होंने वृद्धजनों से कहा कि अब वह होली पर आएंगी और सभी के लिए वस्त्र भी लाएंगी, जिसमें महिलाओं के लिए साड़ी होगी और पुरुषों के लिए कुर्ता पजामा होगा। सदस्या के पहुंचने पर वृद्धजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम, जिला दिव्यांगजन एवं प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार भी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights