सपा सरकार में गुण्डाराज कायम था, योगी सरकार ने गुंडों, माफियाओं को जेल भेजा : धर्मवीर प्रजापति

WhatsApp-Image-2022-11-29-at-5.36.45-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर आगामी निकाय चुनाव के सम्बन्ध में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कारागार एवं होमगार्ड्स मंत्री धर्मवीर प्रजापति व अध्यक्षता राजीव कुमार गुप्ता ने की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कारागार एवं होमगार्ड्स मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों के आधार पर जीतेगी। इसके साथ- साथ भाजपा अपने संगठनात्मक ढाँचे बूथ समिति, पन्ना प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बल पर चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में जंगलराज, गुंडाराज भू-माफिया खुलेआम सड़कों पर घूमते थे, और माताएं-बहनें खुद को असुरक्षित महसूस करती थी। सपा सरकार में माफियाओं को संरक्षण मिलता था। लेकिन प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ है। गुंडे, माफिया अब जेल भेजा जा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा जनपद बदायूँ के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बल पर 2017, 2019 और 2022 के चुनाव हम जीते हैं और इन्हीं कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर 21 निकाय में भारतीय जनता पार्टी विजय पताका फहराएगी। उन्होंने चुनाव प्रभारी, चुनाव संयोजक और मंडल अध्यक्ष से आवाहन किया निरंतर बूथ और वार्ड के अनुसार बैठक करके कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें।

जिला संयोजक निकाय चुनाव आशीष शाक्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी प्रांतीय आवाहन पर जो भी संगठनात्मक निर्देश प्राप्त हुए हैं उनको पूर्ण करके लखनऊ भेजा गया है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बदायूँ शहर के लालपुल नाहर खाँ सराय वार्ड नं0 13 में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों के पत्रक बांटे।

बैठक में जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत दुर्गेश वार्ष्णेय सुखदेव राठौर सोवरन राजपूत भगवान सिंह मौर्य नेकपाल कश्यप ग्रीशपाल सिंह तेजपाल सागर प्रभाशंकर वर्मा शैलेंद्र मोहन शर्मा राहुल शंखधार विनोद पालीवाल अनुराग दीक्षित आकाश मिश्रा राजाबाबू वार्ष्णेय मनोज गुप्ता जितेंद्र साहू रीता वर्मा अनुज सक्सेना अखिल अग्रवाल संजीव पहलवान ओमप्रताप सिंह भावेश प्रताप सिंह समेत तमाम प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights