UP के बदायूं में अब चूहे के बाद कुत्ते के पिल्ले की ईंट मार मार कर हत्या
कुत्तों ने पिल्ले को बचाने की बहुत कोशिश की,फिर भी पिल्ले का हत्यारा युवक का दिल नहीं पसीजा
पिल्ले के शव को किया गड्डे में दफ्न,वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
पशु प्रेमी पहुंचे मौके पर,पुलिस ने गड्ढा खोद कर पिल्ले का शव निकाला,पिल्ले के शव का होगा पोस्टमार्टम
यूपी के बदायूं में अभी चूहे की हत्या के बाद उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं आ पाई थी। देश में सुर्खियां बटोर रहा यह मामला अभी लोग भूले भी नही थे कि उससे पहले कुत्ते के पिल्ले की ईंट से कुचल कर हत्या का वीडियो सामने आ गया है। इस पर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।
दरअसल बदायूं के मंडी समिति के सामने गली में झाड़ी वाली ज्यारत के पीछे नई कालोनी में एक युवक ने कुत्ते के पिल्ले को ईट से कुचल कर मौत के घाट उतारा है
बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मंडी समिति के सामने झाड़ी वाली ज्यारत के पास नई कॉलोनी में मुकेश यादव ने एक कुत्ते के पिल्ले को ईट से कुचल कुचल कर मार डाला। युवक ने पड़ोसियों के साथ मृत कुत्ते के पिल्ले को जमीन में गड्ढा कर दवा दिया। जब पड़ोस के लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल किया तो पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा के पास पहुंचा और फिर उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने पिल्ले के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी का कहना है कि उसके बच्चे को कुत्ते के पिल्ले ने काट लिया था इसलिए उसे मार दिया। अब वह अपनी गलती को मान रहा है और क्षमा मांग रहा है।
वीडियो में एक युवक मैदान में पड़े पिल्ले पर ईटे बरसा रहा है। उसके आसपास अन्य कुत्ते भौंक रहे हैं और शायद उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन युवक के हाथ में ईंट देख कुत्ते दूर भाग रहे हैं और वह ईट पिल्ले पर बेरहमी से मार रहा है।
इधर, वीडियो सामने आया तो पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।
इधर एसएचओ सिविल लाइन ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।













































































