सरकारी स्कूल अब सुविधाओं से परिपूर्ण:महेश चंद्र गुप्ता
वज़ीरगंज । निपुण भारत मिशन एवं आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक की एक जागरूकता संगोष्ठी व उन्मुखीकरण समारोह ग्रीन हाउस में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे एवं इस मौके पर बीईओ के अतिरिक्त समस्त प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान एसएमसी अध्यक्ष गण मौजूद रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन मशहूर शायर हिलाल बदायूँनी ने किया ।

ग्रीन हाउस में सुबह 11 बजे से निपुण भारत मिशन एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया । विधायक एव अन्य अतिथिगण के स्वागत पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्जरी के छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेसिक स्कूलों की स्थिति भाजपा शासन में बहुत सराहनीय हुई है और अब सरकारी स्कूलों के छात्र किसी सुविधा से वंचित नहीं हैं । कार्यक्रम का संचालन कर रहे हिलाल बदायूँनी ने सदर विधायक से नगर क्षेत्र के बीआरसी केंद्र के लिए सौंदर्यीकरण एवं वाटर प्यूरीफायर की मांग की जिस पर विधायक ने फौरन स्वीकृत किया । कार्यक्रम में एआरपी धर्मेंद्र कुमार , सुभाष शंखधार ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम के अंत मे आयोजक बीईओ योगेश पाल ने सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम में सम्मानित हुए प्रत्येक न्याय पंचायत के प्रधान को भी शुभकामना देते हुए और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की । इस मौके पर सदर विधायक के साथ राहुल वार्ष्णेय अनुज सक्सेना जयपाल सिंह डॉ लाखन सिंह संजू वार्ष्णेय डॉ डीएस चौधरी विष्णु वार्ष्णेय राकेश चंद्र वार्ष्णेय के अतिरिक्त अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता मंत्री सलमान खान एआरपी धर्मेंद्र कुमार डॉ महीपाल टंडन अम्बिका सिंह सुभाष शंखधार राजेश कुमार तारीफ अली प्रभाकर मिश्रा अशोक गुप्ता दिनेश कुमार प्रवीण गुप्ता आदि सैकड़ों गणमान्य अध्यापक व ग्राम प्रधान मौजूद रहे ।














































































