बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग की 39 वीं तीन दिवसीय जनपदीय शैक्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का शुभारंभ पूर्वाहन 11 बजे विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता के द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड में किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता में जनपद के 15 विकास क्षेत्रों के आयु वर्ग 6 वर्ष से 14 वर्ष एवं कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालायों के वें छात्र प्रतिभाग करेंगे जो न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओ में प्रथम स्थान पर रहे हैं। *ज्ञातव्य है कि यह प्रतियोगिता 19 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगी। इस वर्ष बरेली मंडल की शैक्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व भी जनपद बदायूं को ही सौंपा गया है। जिसके सफल आयोजन को लेकर जनपद के शिक्षक-शिक्षिकाओं, खेल प्रशिक्षकों के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा भी तत्पर दिख रहे हैं।