सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत पेंटिंग, स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Image 2021-02-13 at 6.51.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर जन जन में जागरूकता उतपन्न करने के लिए कार्य योजना भी तैयार किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका आर्य को प्राप्त हुआ।दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से एम ए प्रथम वर्ष की शवेनूर,बीएससी द्वितीय वर्ष की दीक्षा यादव एवं श्रेया सक्सेना रही। जबकि तीसरा स्थान बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा मोनिका सैनी ने प्राप्त किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से बीएससी द्वितीय वर्ष की कीर्तिका सैनी व शिवानी चौहान ने प्राप्त किया।दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से बीएससी द्वितीय वर्ष की वंशिका एवं दीक्षा श्रीवास्तव रही तथा तीसरा स्थान संयुक्त रूप से मोनिका सैनी एवं अंशिका राठौर ने प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में पहला स्थान संयुक्त रूप से बीएससी तृतीय वर्ष की आरती कुमारी और कृतिका सैनी को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर दीक्षा श्रीवास्तव एवं दीक्षा सिंह पटेल रही। तीसरे स्थान पर शिवानी चौहान और शाजिया सिद्धकी रही।
निर्णायक की भूमिका डॉ बरखा, डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ बबीता यादव एवं श्रीमती शशि प्रभा ने निभाई।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ परवेज शमीम, डॉ संजीव राठौर,डॉ नीरज कुमार, अभिषेक यादव,प्रशांत कुमार, एकता सक्सेना, गुरु चरण गुप्ता, मोहम्मद शोएब, देवानंद आदि ने सहयोग प्रदान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights