बदायूँ। आगामी समय में होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह के साथ नगर पालिका परिषद बिसौली के मतदान बूथों का भ्रमण कर भौतिक सत्यापन किया। दोनां वरिष्ठ अधिकारियों के संयुक्त रूप से नगर पालिका परिषद बिसौली के सविलियन विद्यालय पहुंचकर यहां पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्रो पर छाया, पानी आदि व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। डीएम ने कहा कि सारी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए जिससें नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को पारदर्शी, शांतिपूर्वक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जा सके।