भाजपा सरकार में नौकरियों के लिए युवा तरस रहे हैं: युवा कांग्रेस

WhatsApp Image 2021-02-13 at 6.22.12 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ : म्याऊं ब्लॉक में नौकरी संवाद कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर मालार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया गया देश में व्याप्त बेरोजगारी को लेकर युवा कांग्रेसियों ने एक मुहिम चलाया है उसी के तहत पूरे जनपद के हर ब्लॉकों में युवा कांग्रेस के द्वारा यह कार्यक्रम रोजगार संवाद आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव डॉक्टर जमाल सलमानी मौजूद रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने सभा कर युवाओं को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यातिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह आम लोगों के बीच जाए और उनको इसकी जानकारी दें कि किस तरीके से भाजपा सरकार में नौकरियों के लिए युवा तरस रहे हैं और सरकार सिर्फ आपकी ब्रांडिंग में लगी हुई है पर किसानों की बात करें तो वह सड़क पर मर रहा है और सरकार कुंभ करण की नींद सो रही है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव डॉक्टर जमाल सलमानी, जिला अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन चौधरी बफाती मियां ने कहा कि प्रियंका गांधी के दिल्ली हिंसा में मारे गए किसान के घर जाने के बारे में कहा कि किसान को गोली मारी गई और उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ और दिखा दिया गया उसी तरह हाथरस कांड भी सामने आया और कहा कि अभी कुछ महीने पहले बदायूँ के उघेती का मामला आया था, जिसे रेप कर मार डाला प्रदेश में हर जगह सरकार झूठ बोलती है। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि रोजगार संवाद का मुख्य उद्देश्य है कि सरकार द्वारा लिए गए गलत निर्णयों और युवाओं की अनदेखी को कांग्रेसियों तक पहुंचाएं ताकि कांग्रेस के शीर्ष नेता उन सभी की आवाज़ उठा सके। इस अवसर पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एराज चौधरी ने कहा की प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है प्रदेश का युवा आत्महत्या करने को बेबस है इस अवसर पर संचालन जिला कांग्रेस कमेटी सचिव प्रेम दिवाकर ने किया मुख्य रूप से रामकुमार, राज कुमार, शमशुल, राजीव, फरहान हुसेन, बाबू चौधरी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights