मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लॉकडाउन में दर्ज मुकदमों से लोगों को मिलेगी राहत- योगी सरकार

February 13, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए लॉकडाउन के दौरान दर्ज 2.5 लाख मुकदमों को वापस लेने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने मामूली गलतियों के लिए आम लोगों के खिलाफ दर्ज इन मुकदमों को वापस लेने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य किया गया था। इसके साथ ही गाइडलाइंस का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का प्रावधान भी किया गया था। लॉकडाउन की अवधि में मामूली गलतियां करनेवालों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए थे। अब योगी सरकार ने इन मुकदमों को वापस लेने का निर्देश दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

किसानों की उपज का भुगतान 72 घण्टे के अन्दर सुनिश्चित किया जाए: योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और किसानों की उपज का भुगतान 72 घण्टे के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री एमएसपी (न्यून्तम समर्थन मूल्य) के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शनिवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कृतसंल्पित है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से राज्य में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की त्रासदी के पीड़ितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस आपदा के प्रभावितों से संवाद बनाए रखते हुए उनकी पूरी मदद करें और राहत उपलब्ध कराएं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights