बदायूं। उझानी ब्लॉक के बितरोई कस्बे में लगने वाले रामलीला मेला का मंगलवार देर रात विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री नीरज रस्तोगी ने मेले का उद्घाटन फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला मेला आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक हैं। श्री राम मर्यादा के प्रतीक हैं। उनके आचरण से सभी को विषम परिस्थिति में मर्यादा का पालन करने की सीख मिलती है। इस मौके पर जिला मंत्री श्री उज्जवल गुप्ता जी एवं विद्रोही रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेश पाल सिंह ठाकुर जी ,रामलीला कमेटी के मंत्री श्री अंशु तोमर जी एवं हजारों की संख्या में रहे श्रोता उपस्थित एवं जिला उपाध्यक्ष श्री अरविंद शर्मा जी, श्री देवकीनंदन शर्मा जी, सरदार महेंद्र पाल सिंह जी ,जिला सेवा प्रमुख श्री नीरज कोचर जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री मयूर जी ,जिला मठ मंदिर प्रमुख श्री राजीव जोहरी जी, सह जिला मंत्री श्री राजेश बाबू जी, गौ रक्षा संवर्धन समिति के अध्यक्ष श्री धनपाल मौर्य जी शिवम जोहरी जी मौजूद रहे |