छोटे सरकार पर सलाम कर लौट रहे जायरीनों का ई – रिक्शा पलटा, छह घायल

WhatsApp-Image-2022-11-02-at-8.16.19-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के बदायूं – दिल्ली राजमार्ग पर एक गांव के समीप बदायूं ज्यारत से चादरपोशी कर घर लौट रहे जायरीनों का ई – रिक्शा पलट गया जिससे ई – रिक्शा में सवार छह जायरीन गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल जायरीनों को एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बुधवार की सुबह नगर के मौहल्ला भर्रा टोला निवासी हसरत अली अपनी पत्नी खातून, बेटी अफरोज, बेटी अनीसा, बेटी मेहराज व मेहर पत्नी सोनू, सीमा पुत्री महमूद के साथ बदायू छोटे सरकार की मजार पर ई – रिक्शा द्वारा चादरपोशी करने गये थे । जब वह चादरपोशी कर ई – रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे तभी वह जैसे ही बदायूं – दिल्ली राजमार्ग पर ग्राम जिरौलिया के समीप पहुंचे तभी ई – रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ई – रिक्शा में सवार मेहर, अनीसा, मेहराज, सीमा, खातून, अफरोज गंभीर रूप से घायल हो गई । राहगीरों ने ई – रिक्शा सडक पर पलटा देख हादसे की सूचना एम्बुलेंस को दी | सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights