भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक हरीश शाक्य के घर जाकर श्रद्धांजली अर्पित की

WhatsApp-Image-2022-11-02-at-6.27.43-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कादराबाद पहुँचे जहाँ उन्होंने विधायक हरीश शाक्य पिता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करके शोक संवेदना व्यक्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली से कादराबाद जाते समय पुठी सराय बदायूँ की सीमा पर प्रदेश अध्यक्ष का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बरेली से बिनावर होते हुए कादराबाद पहुंचे जहाँ उन्होंने विधायक हरीश शाक्य के पिता नेतराम शाक्य का 29 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो गया था उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और विधायक के शोकाकुल परिवार को ढाँढसा बँधाया। उन्होंने विधायक की माता फूलादेवी को भी सांत्वना दी और कहा मैं और पूरी पार्टी आपके परिवार के साथ खड़ी है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा रजनीकांत माहेश्वरी गांव कादराबाद पहुंचे उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करके शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

स्व0 नेतराम शाक्य का दसवाँ संस्कार 5 नवंबर दिन शनिवार को होगा उस दिन तमाम वीआईपी आयेंगे,अभी से कादराबाद में दसवाँ संस्कार की तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष बरेली पवन शर्मा जिलाध्यक्ष आंवला वीरसिंह पाल विधायक राजीव कुमार सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य पूर्व विधायक कुशाग्र सागर पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव पूर्व दर्जा मंत्री राममूर्ति लाल अशोक भारतीय हरप्रसाद पटेल राणा प्रताप सिंह राजेश्वर पटेल ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र राजपूत अतेंद्र विक्रम सिंह धीरज सक्सेना केसी शाक्य सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह युवा नेता विश्वजीत गुप्ता तीर्थेन्द्र पटेल अंकित मौर्य आशीष शाक्य अनुज सक्सेना नौरंगपाल श्याम सिंह कश्यप समेत तमाम उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights