बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री, कानपुर,औरैया, चित्रकूट SC के लिए रिजर्व, देखें जिला पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की पूरी लिस्ट

panchayat1-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election 2021) के लिए जिलेवार जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण (Reservation) की सूची हुई जारी कर दी गई है. कानपुर नगर ,औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी ,जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी , रायबरेली, मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति के लिए हुआ आरक्षित कर दिया गया है. तो वहीं शामली, बागपत ,लखनऊ ,कौशांबी ,सीतापुर ,हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष अनुसूचित जाति स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेगी. तो वहीं संभल, हापुड़, एटा ,बरेली ,कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री के लिए आरक्षित किया गया है. आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर ,पीलीभीत ,बस्ती, संतकबीरनगर ,चंदौली ,सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कासगंज ,फिरोजाबाद, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़ ,कन्नौज, हमीरपुर ,बहराइच, अमेठी ,गाजीपुर ,जौनपुर, सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद स्त्रियों के लिए आरक्षित किया गया है. अलीगढ़ ,हाथरस, आगरा ,मथुरा ,प्रयागराज ,फतेहपुर, कानपुर देहात ,गोरखपुर, देवरिया ,महाराजगंज ,गोंडा ,बलरामपुर ,श्रावस्ती ,अयोध्या, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर ,सिद्धार्थनगर ,मुरादाबाद ,बिजनौर ,रामपुर, अमरोहा ,मेरठ ,बुलंदशहर ,गाजियाबाद ,गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा.

10 से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण, फिर अंतिम सूची

जानकारी के अनुसार 2 से 3 मार्च के बीच प्रधानों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र व जिला पंचायत के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र के आवंटन की प्रस्‍तावित सूची का जिलाधिकारी द्वारा प्रकाशन किया जाएगा. इसके बाद 4 से 8 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. यह आपत्ति लिखित में दर्ज कराना होगा. फिर 10 से 12 मार्च के बीच आपत्तियों का निस्‍तारण करते हुए अंतिम सूची तैयार की जाएगी.

वोटर लिस्ट मिलेगी ऑनलाइन

पंचायती राज विभाग के अनुसार इस बार पंचायत चुनावों में रोटेशन लागू किया जाएगा. इस ऐलान के साथ ही प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में दाखिल हो गई हैं. उधर मतदाताओं के लिए आयोग ने वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है, जहां से वो मतदाता पर्ची भी डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग के अनुसार अगर इसके बाद भी किसी वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह 16 तरह के अन्य पहचान पत्रों में से किसी एक साथ मतदान स्थल पर आ सकता है. बता दें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आयोग द्वारा चार दिसंबर को मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी की गई थी. इसके बाद 22 जनवरी को ज्यादातर जिलों की मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया. आयोग के अनुसार इस बार के पंचायत चुनाव में लगभग 12.50 करोड़ मतदाता होंगे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights