आज सागरताल में होगा नौका विहार का उद्घाटन

IMG_4051 (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। बदायूँ की महत्वपूर्ण धरोहरों में से एक सागरताल में आज सेेे नौका विहार का आनंद लिया जा सकेगा। आज 13 फरवरी को सागरताल में नौका विहार का उद्घाटन किया जाएगा। यहां सुबह-शाम टहलने के लिए ताल के किनारे फुटपाथ भी बनाए जाएंगे एवं बैठने के लिए बैंच आदि की भी व्यवस्था होगी। सागरताल को पिकनिक स्पाॅट के रूप में डबलप किया जाएगा।
शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी के साथ सागरताल में नौका विहार की तैयारियों का निरीक्षण किया। आज 13 फरवरी को सागरताल में नौका विहार का उद्घाटन किया जाएगा। डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि तालाब की साफ-सफाई तेज गति से कराई जाए। सागरताल के किनारे सुन्दर फुटपाथ एवं बैठने के लिए बैंच लगाई जाएं। प्रकाश के लिए लाइट्स की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। वोटिंग के लिए दो एंट्री प्वाइंट बनाए जाए। वोटिंग का निर्धारित शुल्क व समय का बोर्ड लगाया जाए। लाइफ जैकेट की पर्याप्त व्यवस्था रहे। रैन बसेरे की साफ-सफाई व मरम्मत कर नाविक के रहने की व्यवस्था की जाए। सागरताल को आने वाला रास्ता जल्द पूर्ण किया जाए एवं शौचालयों की मरम्मत कराई जाए। पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन लगाए जाएं, जिसमें लोग अपने द्वारा लाए खाद्य पदार्थों के रैपर डाल सके, यहां गंदगी न करने के बोर्ड भी लगाए जाएं। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि तालाब में पक्षी छोड़ें जाएं।
सागरताल पिकनिक स्पाॅट के रूप में डबलप किया जाए कि ताकि यहां आकर लोग परिवार, दोस्तों के साथ नाव की सवारी का आनंद ले सकें एवं भागदौड़ भरी जिन्दगी से कुछ वक्त निकाल कर यहां समय बिताकर रिलेक्स महसूस कर सकें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights