बिल्सी। उत्तर प्रदेश चकबन्दी लेखपाल संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन यहां तहसील सभागार में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन संघ अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चकबन्दी लेखपाल संघ आलोक यादव एवं प्रान्तीय महा सचिव सहजराम कनौजिया एवं प्रादेशिक अध्यक्ष चकबन्दीकर्ता संघ सरनाम सिंह यादव की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसका संचालन रामबाबू सक्सेना ने किया। इसके बाद चकबन्दी लेखपाल संघ बदायूँ का चुनाव कराया गया। जिसमें सुमित कुमार दीक्षित को अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र सिंह राठौर-महामन्त्री, मदनमोहन-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय सिंह-कोषाध्यक्ष एवं सौरभ पाराशरी सम्प्रेक्षक पद के लिए चुना गया। बाद में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।