गंदे पानी के जलभराव से परेशान ग्रामीणो ने लगाया दिल्ली हाइवे पर जाम

WhatsApp-Image-2022-09-27-at-10.31.37-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीणों ने हाइवे निर्माण के बाद गांव के गंदे पानी का निकास न होने से तंग आकर आज गांव के सामने दिल्ली हाइवे पर जाम लगा दिया और गंदे पानी के निकास की मांग की ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतगंज में हाइवे निर्माण के बाद से गंदे पानी का निकास होने के कारण गंदा पानी अब गली व घरों में भरने लगा । गंदा पानी घरों में भरने से तंग आकर आज ग्रामीणों व महिलाओं ने दिल्ली हाइवे पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया । ग्रामीणों का कहना है कि जब से हाइवे बना है तब से पूरे गांव के पानी का निकास बन्द हो गया है जिससे पानी अब घरों में भरने लगा है । उनका कहना है कि वह पानी के निकास के लिए लगातार नाले के निर्माण की मांग कर रहे है लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया जाता है। आज मजबूरन हमें हाइवे पर जाम लगाना पड़ा । ग्रामीण व महिलाओं ने दिल्ली हाइवे पर करीब आधा घंटे तक जाम लगाया जिससे भारी वाहनों का आवागमन बन्द हो गया । हाइवे पर जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और कहा कि उनकी मांग प्रशासन तक पहुंचाई जायेगी और नाले का जल्द निर्माण कराया जायेगा । पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया तब कहीं जाकर आवागमन शुरू हुआ |

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights