एलआईसी के अभिकर्ताओं ने 30 को होने वाली हड़ताल सफल बनाने को ताकत झोंकी
बदायूं। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ की आज दादी की रसोई रेस्टोरेंट पर बैठक हुई।
इसमें संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह राठौर ने कहा विभिन्न मांगो को लेकर 30 सितम्बर को देश व्यापी हड़ताल है। इसे हर हालत में सफल बनाना हे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय की गई।

सभी अभिकर्ताओं ने एक स्वर में 30 सितम्बर को होने वाली हड़ताल सफल बनाने की सहमति व्यक्त की।

