उत्तराखंड में लखीमपुरखीरी के 32 कामगार लापता-दो के शव बरामद, गांव पहुंचे डीएम-एसपी

1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखीमपुर। उत्तराखंड के चमोली जिले के तपोवन में रविवार को ग्लेशियर फटने और जल विद्युत परियोजना का बांध टूटने के कारण बड़े पैमाने पर हुई तबाही और आपदा में लापता हुए 33 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा भेडोरी के मजरा बाबूपुरवा, तिकुनियाथाना क्षेत्र के कड़िया तिकुनिया, सिंगाही थाना क्षेत्र  के इच्छानगर,तारनकोठी, मांझा, भैरमपुर के दर्जनों मजदूर तपोवन के पावर प्रोजेक्ट में मजदूरी का काम करने गए थे। जिनकी कोई खबर परिवारीजन को नहीं मिल पा रही है। वहीं खबर ल‍िखे जाने तक दो कामगारों के शव म‍िलने की सूचना म‍िली है। इनमें इच्छानगर न‍िवासी शेर बहादुर 23 पुत्र खुशराम और अजय के शव सोमवर सुबह म‍िले हैं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

परिजनों ने बताया कि जब इस आपदा की खबर उनको मिली तो उन्होंने वहां रह रहे लोगों से संपर्क साधना शुरू किया लेकिन दूसरे दिन भी ठीक से सम्पर्क नहीं हो पाया। जलप्रलय में इन मजदूरों के लापता होने की आशंका से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अपने परिवार को पालने और दो जून की रोटी मयस्सर कराने के मकशद से तपोवन के पावर प्रोजेक्ट में काम करने गए इन मजदूरों के परिवार वालों को अब तमाम तरह की आशंकाए सता रही हैं। लापता लोगों की कुशल क्षेम जानने के लिए उनके घर ग्रामीणों का दिन भर तांता लगा है। ग्रामीणों को देखकर परिजन बदहवास हो जा रहे हैं। ग्रामीण भी परिजनों को दिलासा दिलाते हुए ईश्वर पर भरोसा रखने की बात कह रहे हैं।  जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह पुलिस अधीक्षक विजय ढुल सहित प्रशासनिक अमले ने लापता हुए मजदूरों के परिजनों से मुलाकात की और लापता लोगों की सूची एकत्र की। जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर एकत्र की जा रही लापता लोगों की सूची शासन में भेजी जा रही है। शासन के माध्यम से उत्तराखंड सरकार से वार्ता कर जानकारी जुटाई जाएगी।

ये श्रमिक हैं लापता (सभी इच्छानगर)

  • जलाल(23) पुत्र इश्तियाक 
  • राजू(24) पुत्र श्रीकेशन 
  • श्रीकेशन(45) पुत्र बदलू 
  • अवधेश(19) पुत्र लालता प्रसाद 
  • मुकेश(22) पुत्र चेतराम 
  • राशिद(21) पुत्र शाहिद खां 
  • जगदीश(40) पुत्र राम प्रसाद 
  • उमेश(22) पुत्र जगदीश 
  • इरशाद(22) पुत्र मो अली
  • इरफान(36) पुत्र उस्मान
  • इस्लाम(35) पुत्र मकबूल खां 
  • राम तीर्थ(35) पुत्र मनोहर लाल 
  • प्रमोद (22)पुत्र बिंद्रा प्रसाद
  • राम बिलास (24)पुत्र कढिले 

भैरमपुर 

  • संतोष पुत्र राममूर्ति 
  • मनोज पुत्र राममूर्ति 
  • अर्जुन लाल पुत्र जीवन
  • जितेन्द्र पुत्र जगमोहन
  • विनोद पुत्र श्रीकेशन 
  • सत्येन्द्र पुत्र रामकुमार 
  • पैकरमा गिरी पुत्र पुत्तू गिरी 
  • रंजीत गिरी पुत्र बरखा गिरी 
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights