पुलिस अभिरक्षा में युवक की तबि‍यत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत

2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सीतापुर। महमूदाबाद में पुलिस की अभिरक्षा में सीएचसी में इलाज के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनेरा गांव निवासी रामेंद्र को रात में पत्नी व बच्चों से विवाद होने के मामले में पुलिस उसे थाने ले कर आई थी। सुबह 30 वर्षीय रामेंद्र की कुछ तबीयत खराब हुई तो पुलिसकर्मियों ने उसे 6:30 बजे के दौरान सीएचसी में भर्ती कराया गया था यहां लगभग ढाई घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

फिलहाल इस मामले में मृतक के परिवारजन किसी के विरुद्ध कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ वर्षों पहले ही रामेंद्र की प्रियंका के साथ शादी हुई थी। उसके बाद उसकी प्रथम संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ था। फिर दूसरी संतान के रूप में रविवार देर शाम उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। पड़ोसियों के मुताबिक, वह शराब के नशे में घर में आकर पत्नी और बच्चों को पीट रहा था। शोरगुल सुनकर पड़ोस की महिलाएं भी रामेंद्र के घर पहुंची और हालात नियंत्रण से बाहर देख कर उन लोगों ने यूपी डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। उनेरा गांव पहुंची पुलिस रात के 12:30 बजे के दौरान रामेंद्र को पकड़ कर थाने लाई थी। सोमवार तड़के रामेंद्र की कुछ तबीयत खराब हुई तो उसने अस्पताल भिजवाने का अनुरोध किया। जिस पर कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने पुलिस सुरक्षा के बीच उसे सीएचसी भेजा था, जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के लगभग ढाई घंटे बाद उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई।

पत्नी बोली बहुत मारता था उसका पति

मृतक रामेंद्र की पत्नी प्रियंका ने पुलिस को बताया है कि उसका पति रामेंद्र उस पर चरित्रहीनता का आरोप लगाता था और इसी के चलते वह उसे आए दिन जानवरों की तरह पीटता था।उसने कई बार अपने पति की शिकायत करने के लिए कोतवाली जाने की सोची लेकिन, छोटे-छोटे बच्चे होने और पेट में पल रहे गर्भ आदि की समस्या के चलते वह समय रहते पुलिस तक अपनी शिकायत नहीं कर पाई। प्रियंका ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने रविवार रात को बेटे को जन्म दिया। जिस पर उसका पति शराब के नशे में आकर उसे और नवजात शिशु को मार डालने के लिए गला दबा रहा था। प्रियंका ने पुलिस से बताया है कि उसका पति कहता था कि उसके दोनों बच्चे किसी अन्य के हैं, उसके नहीं हैं। इसी शक में वह उसे पीटता रहता था।

मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं: एएसपी

मृतक रामेंद्र की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टर भी कुछ सही नहीं बता पा रहे हैं। इसलिए उसका पीएम कराया जा रहा है। फिलहाल अभी तक की जांच में पता चला है कि मृतक रामेंद्र अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। वह पत्नी पर चरित्र हीनता का आरोप लगाता था और वह रविवार रात को शराब के नशे में आकर पत्नी और नवजात शिशु को गला दबाकर मार डालने का प्रयास कर रहा था। तभी पड़ोस के लोगों ने आकर प्रसूता और उसके नवजात शिशु की जान बचाई और पुलिस को खबर की थी। फिलहाल इस मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights