उझानी । नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का कई महीनों से समरसेबिल खराब होने के कारण अस्पताल परिसर में रहने वाला स्टाफ, डॉक्टरों के साथ-साथ मरीज भी पानी की समस्या से जूझ रहे है। स्वास्थ्यकर्मी और मरीज पीने से लेकर इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले पानी को खरीदने के लिए मजबूर है । यही हाल प्रसव केंद्र का है ।प्रसव के दौरान जरूरत पड़ने वाले पानी के लिए मरीजों के साथ के लोग बाहर लगे हैंडपम्पों से पानी भरते नजर आते हैं। जिससे मरीजो व स्वास्थ्यकर्मियो में रोष व्याप्त है।नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कई महीनों से पानी की सप्लाई खराब होने के कारण पानी नहीं मिलने से अस्पताल परिसर में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा मरीज पानी की एक- एक बूंद को परेशान हो रहे हैं । स्वास्थ्यकर्मी मरीजों के इलाज के दौरान जरूरत पड़ने पर बाहर से पानी मंगाते है जिस पर कोई तीमारदार बाजार से पानी खरीदता है तो कोई हैंडपम्प से भरकर पानी लाता है। बताया जाता है कि मरीजों के इलाज से लेकर लैब, प्रसव केंद्र आदि में पानी की किल्लत बनी हुई है । पानी न मिलने से अस्पतालकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सम्बन्ध में जानकरी करने पर चिकित्साधिक्षक डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि एक सबरसेबिल की मोटर खराब होने से पानी की किल्लत पैदा हुई है। उन्होंने बताया कि मोटर को दो दिन पहले ही बदलवाया गया था लेकिन वह काम नही कर रही है इसलिए उसको बदलने भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दूसरा सबरसेबिल लगा हुआ है जब तक उससे पानी सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है।