उझानी | कोतवाली पुलिस छतुईया रेलवे क्रॉसिंग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी । चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने जा रहे दो अर्न्तजनपदीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को धर दबोचा वहीं पुलिस को देख गैंग का तीसरा साथी फरार हो गया । पुलिस ने पकडे गये वाहन चोरों की निशानदेही पर 6 बाइक व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद वाहन चोरों को जेल भेजा है।
मंगलवार की सुबह उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर छतुईया रेलवे क्रॉसिंग पर कोतवाली पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी उसी दौरान प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि तीन युवक चोरी की बाइक से आ रहे हैं । सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ने वाहन चेकिंग कर रही पुलिस फोर्स को एलर्ट रहने को कहा तभी कछला की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे । पुलिस ने जब बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक फिसल गई और पुलिस ने दौड़कर दोनों वाहन चोरों को धर दबोचा जबकि बाइक पर पीछे बैठा उनका तीसरा साथी खेतों में भागकर फरार हो गया । पुलिस पूछताछ में पहले वाहन चोर ने अपना नाम पंकज गुप्ता पुत्र मदनलाल गुप्ता निवासी स्टेशन रोड थाना उझानी बताया वहीं दूसरे वाहन चोर ने अपना नाम विशाल कश्यप पुत्र राकेश कश्यप निवासी आदर्श नगर होली चौक गली नं० एक थाना सिविल लाइन बदायूं बताया । पुलिस ने पकड़े गये वाहन चोरों की निशानदेही पर छह बाइक व एक स्कूटी और चाकू बरामद किया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों वाहन चोरों को जेल भेजा है।