फर्जी महाधिवक्ता बन रायबरेली DM पर बनाया खनन के लिए दबाव, सर्विलांस में पुलिस ने दबोचा

1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

रायबरेली। खुद को महाधिवक्ता बताकर जिलाधिकारी को दबाव में लेने का प्रयास कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी कार्यालय में फोन किया था। वह खुद को महाधिवक्ता बता रहा था। उसने किसी प्रकरण में सिफारिश के लिए फोन किया था। वह डीएम पर अपना काम करवाने के लिए दबाव बना रहा था। बातचीत के दौरान ही जिलाधिकारी को फोन करने वाले पर कुछ शक हुआ। इसके बाद उन्होंने महाधिवक्ता से संपर्क किया तो हकीकत सामने आ गई। पता चला कि फोन करने वाला फ्रॉड था। महाधिवक्ता बनकर अपना काम निकलवाना चाह रहा था। इसके बाद जिलाधिकारी ने पुलिस टीम को आरोपित के तलाश में लगा दिया। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सूत्रों का कहना है कि सर्विलांस और शहर पुलिस ने आरोपित को छानबीन के बाद पकड़ लिया। बुधवार को उसे डीएम के सामने पेश किया गया तो पहले वह गुमराह करता रहा, फिर माफी मांगने लगा। फिलहाल जिलाधिकारी ने उसे कोतवाली भिजवाया है। शहर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि आरोपित बछरावां क्षेत्र का रहने वाला विजय कुमार है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी इस मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। मालूम हो कि गत दिनों इसी तरह के प्रकरण का राजफाश कर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया था। इसके बावजूद ऐसे लोग सबक नही ले रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights