मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नशे में चूर युवक और युवतियों के बीच जमकर मारपीट

February 2, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। एक बार के अंदर जमकर बवाल हुआ. बार में नशे में चूर युवक और युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान कई लोगों को चोटें भी आई हैं. मारपीट की ये घटना थाना विभूति खंड के समिट बिल्डिंग में स्थित माई बार की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी होने तक सभी बार को सील करने के निर्देश दिए हैं. वहीं विभूतिखंड पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक, ‘माई बार’ में रविवार देर रात छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी. बताया जा रहा है कि हमज़ा नाम के एक युवक ने लड़कियों से छेड़छाड़ की थी, वहां मौजूद लड़कियों ने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए हमज़ा को पीट दिया. आरोपी हमज़ा ने भी लड़कियों से जमकर मारपीट की. हंगामा काफी देर तक चलता रहा और वहां खड़े लोग हंसते रहे.

वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने पुलिस को नहीं बुलाया और न ही उन लड़कियों की मदद की. करीब आधे घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस पहुंची लेकिन तब तक सभी आरोपी भाग चुके थे

वीडियो वायरल होने के बाद विभूति खंड पुलिस ने कैफ़े के मैनेजर की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट और गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की. पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन मुख्य आरोपी हमज़ा की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है,जो एक लड़की को बेतहाशा पीटते और बदसलूकी करते हुए दिख रहा है. फिलहाल 16 फ्लोर की समिट बिल्डिंग के ग्राउंड, दूसरे ,तेरहवें और पंद्रहवें फ्लोर को सील कर दिया है. पुलिस ने बार मालिकों को आदेश दिया गया है कि वह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें, साथ ही वहां पर एक पुलिस चौकी बनाने की तैयारी भी हो रही है. उधर, समिट बिल्डिंग के बाहर भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights