राजकीय महाविद्यालय में विवेकानंद इकाई का प्रथम एक दिवसीय शिविर सम्पन्न

WhatsApp Image 2021-02-02 at 5.10.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ: आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई का प्रथम एक दिवसीय शिविर ग्राम नरऊ बुजुर्ग में रैली, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में स्वयंसेवीओ ने सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए विषयों पर गगनभेदी नारे लगाते हुए गोद लिए हुए गांव पहुंचे। ग्राम के सामुदायिक भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा वापस आकर महाविद्यालय परिसर में एनएसएस के द्वारा गोद लिए हुए वाटिका में वृक्षारोपण किया।
सत्र 2020- 21 का प्रथम एक दिवसीय शिविर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बौद्धिक संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ परवेज शमीम, भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक डॉ संजीव राठौर, हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ अंशु सत्यार्थी एवं समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ बबिता यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य, सिद्धांत और कार्य पद्धति से अवगत कराया। वृक्षारोपण के उपरांत प्रत्येक वृक्ष के पालक स्वयंसेवी घोषित किए गए जिन्होंने अपने गोद लिए हुए वृक्षों के संपूर्ण देखभाल की शपथ ली। शिविर प्रारंभ होने से पूर्व टोलियों का गठन किया गया प्रत्येक टोली के स्वयंसेवी अपने लीडर के नेतृत्व में सामुदायिक भवन के झाड़ झंखाड़ को साफ कर वहां भी वृक्षारोपण किया तथा कूड़े का निस्तारण भी किया।
इस अवसर पर अभिषेक यादव, राजेश कुमार सिंह, मुकुल राठौर, गीतांजलि सिंह, अलका शँखधार, सूरज,अंजली श्रीवास्तव, देवांश, रितिक कुमार,अंशुल कुमार, प्रशांत, रेखा, कनिष्का दीक्षित, दीप्ति राठौर,अमन सक्सेना, समीक्षा यादव, सिद्धि परमार,पायल,हरिमोहन सिंह, संजना, विनीता राठोर,रेशू आर्य,एकता सक्सेना,दीक्षा,शिवांशी कौशिक, मोहम्मद शोएब आदि ने सहयोग प्रदान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights