स्व. बनवारी सिंह यादव की 72वीं जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन

IMG-20210131-WA0028
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ:सपा राजनीति के भीष्म पितामह स्व0 बनवारी सिंह यादव की 72वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज पूर्व विधायक आशीष यादव द्वारा नौशेरा स्थित फॉर्म हाउस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया,गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव मौजूद रहे,अध्यक्षता ठा0 लल्लू सिंह ने की,संचालन राजीव राज गुप्ता ने किया।गोष्ठी से पूर्व मा0 धर्मेन्द्र यादव सहित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व0 बनवारी सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया।गोष्ठी में उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मा0 धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि स्व0 बनवारी सिंह यादव ने मा0 मुलायम सिंह यादव के साथ कड़ी मेहनत पार्टी को उचाईयों तक पहुंचाया,उनकी मेहनत व परिश्रम से बदायूँ को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता रहा है।एक समय मे जिले की सांसद, सभी विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के पदों पर समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता थे।उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के पिछड़े,दबे-कुचले लोगों के लिये संघर्ष करते हुए बिता दिया।स्व0 बनवारी सिंह यादव को प्रदेश का मिनी मुख्यमंत्री भी कहा जाता था,वे मा0 मुलायम सिंह यादव के अति विश्वाश पात्र लोगों में से थे।2009 के लोकसभा चुनाव में विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने राजनीतिक कौशल व अनुभव के बल पर उन्होंने मुझे यहां से जिताया।समाजवादी पार्टी को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी व कोई भी व्यक्तित्व उनकी कमी को पूरा नहीं कर सकता।आज उनकी जयंती के मौके पर हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता के संकल्प लेते हैं कि आने वाले चुनावों में बदायूँ की सभी सीटें जीतें,यही स्व0 बनवारी सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव,सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव,डॉ0 मौलाना यासीन उस्मानी,नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियाँ,पूर्व विधायक आशीष यादव,पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य,रजनीश गुप्ता,फखरे अहमद शोबी,अवनीश यादव,कैप्टन अर्जुन, यासीन गद्दी,सुरेश पाल सिंह चौहान,ब्रजेश यादव,हिमांशु यादव,अशोक यादव,बलबीर सिंह यादव,उदयवीर शाक्य, किशोरीलाल शाक्य,डॉ0 शकील अहमद,सरवन सिंह,श्री पाल सिंह,सुखवीर सिंह चौहान,हितेंद्र शंखधार,नजर प्रधान,सलीम अहमद,आमिर सुल्तानी,भानु प्रकाश भानु,स्वाले चौधरी,नरोत्तम सिंह,राजू यादव,उमर कुरैशी,सुरेश यादव,हाजी अजमल खान,वकार खाँ,देवेंद्र यादव प्रमुख,राजकुमार यादव,गुलफाम सिंह यादव,प्रेमसिंह यादव,ओमवीर सिंह,नवाब सिंह,रामवीर सिंह,महेंद्र प्रताप,रंजीत वार्ष्णेय,कृष्णपाल सिंह,राकेश गुप्ता,प्रवेंद्र यादव,सौरभ सक्सेना,विपिन यादव,जीतेश एन0 लाल,खालिद रजा, मोहम्मद जावेद,अहमद परवेज़,वैभव उपद्धयाय,मोतशाम सिद्दीकी,वीरसिंह यादव,निर्दोष यादव,मोहम्मद मियां,अखिल रस्तोगी,प्रभाकर शर्मा,चन्द्रपाल शाक्य,शुएब नकवी,रजत यादव,नीरज राजपूत,किशन पाल सिंह,राजबीर सिंह,शाहनवाज खाँ, अबरार अहमद,रामबाबू यादव,राजेन्द्र प्रसाद उपद्धयाय,ललित गिरी,तनवीर हसन खाँ, हाजी अब वक्र, मो0 याकूब सैफ़ी,प्रभात अग्रवाल आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights