मिनी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दस की मौत, 25 से ज्‍यादा घायल

1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद।  पीतलनगरी मुरादाबाद में शनिवार की सुबह चीख और चीत्‍कार के बीच शुरू हुई। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर करीब 8:30 बजे मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर 25 यात्री घायल हुए हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में एक फर्रुखाबाद का रहने वाला है। शेष की पहचान मुरादाबाद के कुंदरकी, बिलारी व कटघर थाना क्षेत्र के रहने वालों के रूप में हुई है। घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक अफरातफरी का माहौल रहा। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शनिवार सुबह करीब आठ बजे यात्रियों से भरी एक निजी बस बिलारी से मुरादाबाद के लिए रवाना हुई। तब बस में करीब 25 यात्री सवार थे। कोहरे के बीच बस महानगर की सीमा के समीप कुंदरकी थाना क्षेत्र में नानपुर गांव के पास पहुंची थी। बस के आगे एक डीसीएम चल रहा था। डीसीएम को बस चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान सामने से खाद लदा एक ट्रक आ गया। इससे ट्रक,बस और डीसीएम तीनों वाहनों की टक्कर हो गई। वाहनों के बीच टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना कुंदरकी पुलिस को दी। बस में सवार घायलों को बाहर निकालने का दौर शुरू हुआ। बस चालक समेत चार लोगो की मौके पर मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को निजी वाहन और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें से छह को देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 10 घायलों का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम राकेश सिंह के साथ एसएसपी प्रभाकर चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल के चिकित्सकों से संपर्क किया। अफरातफरी के माहोल में घायलों का उपचार शुरू हुआ।उधर पोस्टमार्टम हाउस पर पूरे दिन लोगों की भीड़ जमा रही। शव की शिनाख्त का क्रम जारी रहा। पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए दारोगा और चिकित्सकों की टीम बनाई गई है।

छुट्टी पर गए दारोगा को सबसे पहले मिली थी हादसे की सूचना

हादसे की सबसे पहली खबर कुंदरकी थाने में तैनात दारोगा अंकुर मलिक को मिली। इस समय वह अवकाश पर हैं। किसी ग्रामीण ने उनके मोबाइल पर कॉल करके बताया कि नानपुर गांव के समय भीषण एक्सीडेंट हुआ है। बदहवास ग्रामीण ने कई लोगों ने हताहत होने की जानकारी दी। बताया कि तत्काल पुलिस और एंबुलेंस की दरकार है। ग्रामीण से मिली सूचना को दारोगा ने तत्काल थाना प्रभारी के साथ साझा किया। बताया कि मौके पर भारी फोर्स भुलानी पड़ेगी। इसके बाद ही घायलों को कम से कम समय में अस्‍पताल पहुंचाया जा सकता है। छुट्टी पर गए दारोगा की इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए कुंदरकी थाना प्रभारी ने पूरी टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश द‍िए। हादसे की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। तब पुलिस लाइन से आरआइ इंद्रपाल इंद्रवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights