भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन कई सत्रों में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ
बदायूं। मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति अन्य दलों से अलग है भाजपा की कार्यपद्धति में कार्यकर्ता निर्माण मूलमंत्र है। भाजपा का संगठन संरचना तंत्र बहुत मजबूत है जिससे आज सारे विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं।
अध्यक्षता करते हुए बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। यहां कोई परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद नहीं चलता, भाजपा अन्य दलों से विपरीत है।

पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा मोदी सरकार एवं योगी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कहा मोदी सरकार ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा बजट पेश किया है।
पूर्व मंत्री/सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नही। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो भी कहा वह पूरा करके दिखाया है।

पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य पूरन लाल लोधी ने कहा मोदी सरकार लगातार भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर आत्मनिर्भर बनने की ओर अनेक कदम उठा रही है।
पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने संबोधित करते हुए कहा पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है।
बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने संबोधित करते हुए कहा भारत का सुरक्षा सामर्थ्य मोदी सरकार में बहुत मजबूत हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव सेना और जवानों को मनोबल बढ़ाया है।

वरिष्ठ नेता देवदत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास एवं संगठन निर्माण के लिए प्रयत्नशील है प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं का निर्माण करते हैं।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा मोदी एवं योगी सरकार निरंतर गरीब मजदूर किसान नौजवान के उत्थान के लिए काम कर रही है।

प्रदेश प्रवक्ता दीपक सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा योगी सरकार में भू- माफिया, अपराधी, गुंडे, प्रदेश छोड़ कर भाग रहे हैं या जेल जा रहे हैं और योगी महाराज का बुल्डोजर उनके घर पर दहाड़ रहा है।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य सिनोद शाक्य कुशाग्र सागर हरप्रसाद पटेल चेयरमैन दीपमाला गोयल अरविन्द शर्मा धीरेन्द्र गुप्ता शीतल गुप्ता सैनरा वैश्य ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य ओमकृष्ण यादवेन्द्र शाक्य वीरेन्द्र राजपूत रेखादेवी भारती विचित्रा देवी गुड्डो देवी शैलेंद्र मोहन शर्मा सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत शारदाकान्त शर्मा अरुण प्रकाश मनोज मसीह उदय प्रताप रानीसिंह पुंडीर सीमा राठौर अमिता उपाध्याय अर्चना गुप्ता अमित पाठक सुखदेव राठौर पंकज शर्मा आशीष शाक्य संदीप चौहान ज्ञानेंद्र चौहान अनुराग दीक्षित देवेश तोमर अटल भारद्वाज किशन चन्द्र शर्मा सोवरन राजपूत दुर्गेश दुर्गेश वार्ष्णेय पंकज सिंह धीरज सिंह लालू सिंह अरविंद बाल्मीकि सुरजीव गुप्ता डॉ० संजीव गुप्ता अनूप सिंह समेत तमाम उपस्थित रहे।















































































