कछला गंगा स्नान करने आये दो युवक डूबे,एक की मौत, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

5c8f50c3-50a1-41eb-9f08-ac3c3265a4dc
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के कछला माँ भागीरथी घाट पर गंगा स्नान को आये आगरा के दो युवक स्नान के दौरान डूब गये जिसमें गोताखोरों ने गंगा में डूबे एक युवक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं दूसरे युवक की तलाश में गोताखोरों के साथ कछला पुलिस जुटी हुई है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सोमवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के भागीरथी कछला गंगा घाट पर जनपद आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के ग्राम मऊआ खेडा निवासी राहुल (28) पुत्र बलवीर शर्मा अपने भाई सोनू पुत्र बलवीर शर्मा व गांव के ही सचिन (23) पुत्र रामनाथ के साथ गंगा स्नान करने आया था । बताया जाता है गंगा स्नान के दौरान राहुल व सचिन गहरे पानी में डूबने लगे तो साथ में गंगा स्नान कर रहे राहुल के भाई सोनू ने शोर मचा दिया, लेकिन तब तक सचिन व राहुल गहरे पानी में डूब गये। युवकों के गंगा में डूबने की सूचना पर भीड एकत्रित हो गई वहीं घटना की सूचना मिलने पर कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे राहुल के शव को बाहर निकाला। जबकि गंगा में डूबा दूसरा युवक सचिन अभी लापता है जिसको पुलिस व गोताखोर तलाश रहे हैं। पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक गंगा में डूबे सचिन का कोई पता नहीं चल सका है । पुलिस गोताखोरो की मदद से तलाश में जुटी हुई है वहीं मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights