बिल्सी। आज बुधवार को नगर के देवी मंदिरों में मां के भक्तों ने नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवे अवतार मां स्कंदमाता की पूजा की। भक्तों का मानना है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति के लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। साथ ही परम सुख की प्राप्ति मिलती है। इनकी चार भुजाएं हैं। मां का आसन कमल है। यही कारण है कि इनको इसी कारण इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। इनका वाहन सिंह है। व्यक्ति का मन समस्त लौकिकए सांसारिकए मायिक बंधनों से विमुक्त होकर मां के इस स्वरूप में पूर्णतः तल्लीन हो जाता है। सच्चे मन से अगर मां स्कंदमाता की आराधना की जाए तो व्यक्ति सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिरए मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिरए शिव शक्ति भवन मंदिरए कुटी मंदिरए मनकामेश्वर मंदिरए देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर मां के दरबार में हाजिरी लगाई। हनुमानगढ़ी मंदिर पर मां के दर्शन के लिये भक्तों की काफी भीड़ लगी रही।