बिल्सी। आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी 42 वां स्थापना दिवस यहां धूमधाम से मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने नगर के अटल चौक पर इकट्ठे होकर खुशी मनाई। एक.दूसरे को बधाई दी और पार्टी का झंडा लहराया। अटल चौक से जुलूस नगर के बिजली घर रोड होते हुए गौशाला चौक पंहुचा। जहां भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जाता है। उन्होंने मोदी.योगी राज की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी को उनके कार्यों को जन.जन तक पहुंचाना चाहिए। इस मौके पर शैलेंद्र शर्माए गगन राठीए मोहित गुप्ताए आदित्य माहेश्वरीए अमित मिश्राए पीयूष शाक्यए प्रदीप सिंहए संजीवए दीपक गुप्ताए गौरव गुप्ताए सुरेश चंद्र सागरए हरपाल सिंहए मुकेश शर्माए हरिओम राठौरए अवधेश पाराशर आदि मौजूद रहे। इधर क्षेत्र के गांव ढंडूमर गांव में भाजपाईयों ने पार्टी का स्थापना धूमधाम से मनाया। यहां उन्होने अपने घरों पर पार्टी का झंड़ा लगाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर अरविंद कुमारए गिरजेश कुमारए चंद्रपालए ओमकारए प्रमोद कुमार शर्माए सोहन पालए नेकपाल आदि मौजूद रहे।